Saturday, July 27, 2024
Home राष्ट्रीय कश्मीर में जम गई डल झील, अगले दो दिनों में शीतलहर की...

कश्मीर में जम गई डल झील, अगले दो दिनों में शीतलहर की चपेट में आएगा उत्तर भारत

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 18 से 20 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और चंडीगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, ऐसा इसलिए होगा क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है जो जम्मू और पड़ोस के ऊपर बन रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पड़ोसी क्षेत्रों में बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू, कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर और 16-17 दिसंबर को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है। 16 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की बारिश की संभावना है।
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहास हम 16 और 17 दिसंबर को उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की और छिटपुट बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। 17 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। आज तक केवल पंजाब में घने कोहरे की उम्मीद है, लेकिन हम दिल्ली में भी कोहरे के विकास की निगरानी कर रहे हैं।

शीतलहर की संभावना
मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है और लगातार दो दिनों तक सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है तो शीतलहर आती है। आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग या छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान केरल-माहे में अलग-अलग जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान देश के शेष हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

कश्मीर में तापमान में गिरावट, जम गयी डल झील
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में बुधवार को मौसम काफी ठंड भरा रहा, यहां तापमान शून्य से 3.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जिस वजह से वश्वि प्रसिद्ध डल झील के बीच का हिस्सा जम गया। घाटी में आसमान साफ रहने और रात के तापमान में गिरावट आने से छोटे जलाशयों और नालों सहित डल झील के बीच के हिस्से जम गए हैं। इस दौरान यहां पर नाविक अपने शिकारा नाव को आगे ले जाने के लिए बर्फ हटाते दिखे। यहां घूमने आये पर्यटक अपने हाथों में बर्फ लेकर आनंद लेते नजर आये।
मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में रात का तापमान दो से चार डिग्री से नीचे रह सकता है। फिलहाल, यहां का मौसम 23 दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर घाटी और लद्दाख में क्रिसमस डे के दिन 60 प्रतिशत तक बर्फबारी होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

गणतंत्र दिवस पर छा रहा खतरा,सीमा पार से हो रही हिंसा की साजिश

दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आतंकियों द्वारा किजा रही है हिंसा फैलाने की कोशिश। अब तक जम्मू क साथ साथ दिल्ली पंजाब की...

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो सकेंगे 24 हजार लोग

इस बार भी नहीं होगा कोई विदेशी मेहमान नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिंएट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच होने जा रही गणतंत्र दिवस परेड...

अब ट्रेन मैनेजर के नाम से जाने जाएंगे रेलवे के गार्ड, सैलरी में भी होगा इजाफा?

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने आज एक बड़ा फैसला किया है। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए गार्ड के पद को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments