```
उत्तराखंड

दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली गलौज

विकासनगर। चैदह फरवरी को महिलाओं के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गांव में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गाली गलौज तक हुई। गुरुवार को दोनों पक्षों के लोगों के बीच फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने कोतवाली विकासनगर पहुंच गये। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए हंगामा काटा। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने। एक अधिवक्ता ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। दोपहर बाद फिर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गये। जहां दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज न करने की पुलिस से गुहार लगाई। कहा कि उनके बीच आपसी समझौता चल रहा है। एसएसआई मनोज नैनवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। समझौता न हुआ तो दोनों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *