```
उत्तराखंड

कैड़ा ने 203.88 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया

नैनीताल। रामलीला मैदान में शुक्रवार को सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एलईडी के माध्यम से लोगों से लाइव जनसंवाद किया और सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने ढुंगसिल मोटर मार्ग पर 60 लाख की लागत से हुए डामरीकरण व जून स्टेट में 143.88 लाख से बने मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि भाजपा विकास की सोच रखती है। सरकार की मंशा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाना है। प्रदेश सरकार जिन विकास योजनाओं की घोषणा कर रही है, उनको धरातल पर उतारने का काम भी कर रही है।

इस दौरान रामलीला मैदान से तिकोनिया तक रैली भी निकाली गई। यहां ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, रामगढ़ कुंदन चिलवाल, नितिन राणा, प्रदीप पाठक, राजेश नेगी, अनिल चनौतिया, प्रेम बृजवासी, कमलेश बिष्ट, सरोज आर्या, हेमा पढ़ालनी, पंकज जोशी, शरद पांडे, मुक्त खंडका, बीना देवड़ी, दीपशिखा बिष्ट, योगेश तिवारी, जीवन महरा, सुनीता पांडेय, रवि कुमार, कमल जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, गौतम मटियाली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *