Thursday, September 28, 2023
Home उत्तराखंड चमोली जिले में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 10 घायल

चमोली जिले में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 10 घायल

देहरादून। जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव में होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप घायल 10 होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं चारों शवांे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतांे से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे। यहां पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार केदौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारो शवो कासीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अवैध कसीनों मामले में नीरज मिर्गी केन्द्र पहुंची पुलिस, संचालक फरार

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत गंगा भोगपुर में स्थित नीरज फारेस्ट रिसोर्ट में पौड़ी गढ़वाल पुलिस की ओर से कसीनो का भंडाफोड़ किया गया...

लंदन पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत, उत्तराखण्ड के लोकगीतों से गूंजा लंदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत करने के साथ ही गढवाली, कुमाऊं व जौनसारी गीतों का एक रंगारंग...

प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने को बीएसएनएल को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत् 5वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमिटी की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अवैध कसीनों मामले में नीरज मिर्गी केन्द्र पहुंची पुलिस, संचालक फरार

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत गंगा भोगपुर में स्थित नीरज फारेस्ट रिसोर्ट में पौड़ी गढ़वाल पुलिस की ओर से कसीनो का भंडाफोड़ किया गया...

लंदन पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत, उत्तराखण्ड के लोकगीतों से गूंजा लंदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत करने के साथ ही गढवाली, कुमाऊं व जौनसारी गीतों का एक रंगारंग...

प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने को बीएसएनएल को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत् 5वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमिटी की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव...

मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया जाएः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में देहरादून में स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय...

Recent Comments