Saturday, July 27, 2024
Home राजनीति नब्ज टटोलने उत्तराखंड पहुंचे नड्डा

नब्ज टटोलने उत्तराखंड पहुंचे नड्डा

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी चुनाव के लिये तैयारी का जायजा लेने और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने देहरादून आये हैं।
उत्तराखंड भाजपा में पिछले दिनों आए राजनीतिक भूकंप के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी अड्डा का उत्तराखंड दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है हालांकि कहा जा रहा है कि वह गढ़वाल मंडल के 41 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी समीक्षा के लिए आए हैं लेकिन कहीं ना कहीं उनके इस दौरे में पिछले दिनों हरक सिंह रावत पुराण को लेकर भी चर्चा होने की संभावनाएं हैं। निश्चित तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रयास रहेगा कि चुनावों के दौरान ऐसी किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों से बचने का प्रयास किया जाए और संदेश यह दिया जाए कि सरकार और संगठन के बीच सब कुछ सामान्य है।
इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत समेत कई भाजपा नेताओं और  कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया।
गढ़वाल मंडल के सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी समीक्षा के तहत सबसे पहले पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग व चमोली के जिला प्रभारी, विस क्षेत्र प्रभारी, विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्त्ताओं की बैठक चल रही है। भारतीय जनता पार्टी में 2 दिन पूर्व कैबिनेट बैठक बैठक के दौरान जो कुछ भी घटनाक्रम उभर कर सामने आया था उसके बाद नड्डा के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है हालांकि कार्यक्रम पहले से ही तय था लेकिन बताया जा रहा है कि एजेंडे में अब इस प्रकरण के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।
RELATED ARTICLES

जनता अब गुमराह होने वाली नहीं : आर्येंद्र

विकासनगर। कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षां से भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने सहसपुर की जनता...

पंजाब में कांग्रेस की प्रत्याशी लिस्ट जारी,देखिये कौन है इनमे शामिल  

पंजाब भाजपा और आप के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची...

भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,देखिये कौन बना किस जगह का प्रत्याशी  

उत्तरप्रदेश में चुनाव का माहौल काफी गर्मागर्मी का बना हुआ है इस बीच भाजपा ने कई अटकलों को दूरं करते हुए अपने प्रत्याशियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments