```
उत्तराखंड

गरीब असहाय बच्चों को सेवा भारती ने निःशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया

सेलाकुई। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब-असहाय बच्चे पढ़ लिख कर उंची उड़ान भर सके इस उद्देश्य को लेकर सेवा भारती ने निःशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सेवा भारती सिलाई केंद्र भी जल्द खोलेगी ताकि महिलाएं भी सिलाई कढ़ाई सीखकर अपना हुनर दिखा सके।
सेलाकुई के गणेश बिहार में स्थित सेवा भारती कार्यालय में आज कंप्यूटर शिक्षा के पहले दिन की शुरुआत मां सरस्वती वंदना कर की गई। सेवा भारती कार्यालय में आज की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविन्द्र रमोला ने की। सेवा भारती के नगर मंत्री मनोज शर्मा ने कंप्यूटर का ज्ञान लेने आए बच्चों और बड़ों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कोई अपने आप को कमजोर ना समझे, कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर वह भी ऊंची उड़ान भर सकते हैं, साथ ही सेवा भारती कार्यालय में 7 कंप्यूटर पर एक साथ 7 छात्र कंप्यूटर ज्ञान लेते हुए नजर आए। जिला मंत्री प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही सिलाई सेंटर पर भी महिलाएं सिलाई करती हुई नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *