Saturday, April 20, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय ओमीक्रोन की पहली तस्वीर आई सामने, बेहद खतरनाक है यह वायरस

ओमीक्रोन की पहली तस्वीर आई सामने, बेहद खतरनाक है यह वायरस

रोम। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने जहां दुनिया के कई देशों में दहशत फैला दी है वहीं इटली के रिसर्चर्स ने ओमीक्रोन की पहली तस्वीर जारी की है। तस्वीर देखकर इस बात से स्पष्ट संकेत मिलता है कि नया स्ट्रेन मूल कोरोना वायरस का बेहद परिवर्तित रूप है। डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ओमीक्रोन में काफी ज्यादा म्यूटेशंस नजर आ रहे हैं। हालांकि दुनियाभर में सनसनी फैला चुका यह वेरिएंट कितना ज्यादा संक्रामक और घातक बीमारी देता है, अभी इसका पता नहीं चल सका है। दरअसल इटली और जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामलों की पुष्टि हुई है। अफ्रीकी देश मोजाम्बिक से लौटा व्यक्ति ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है।

यह व्यक्ति एक कारोबारी है और 11 नवंबर को नेपल्स के निकट स्थित अपने घर लौटा था। मिलान स्टेट यूनिवर्सिटी के क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर क्लॉडिया अल्टेरी ने कहा कि रिसर्च टीम कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के म्यूटेशन के बारे में पता करने के लिए उसके 3डी स्ट्रक्चर पर फोकस कर रही है। ओमीक्रोन की ये इमेज साउथ अफ्रीका, बोत्सवाना और हॉन्ग कॉन्ग के वैज्ञानिकों की तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड के नए वैरिएंट इमेज किसी मैप की तरह लगती है जो इसके म्यूटेशन को दिखाती है लेकिन इसके म्यूटेशन की भूमिका के बारे में नहीं बताती है।

RELATED ARTICLES

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो को महंगा पड़ेगा प्लान,बढ़ गये नेटफ्लिक्स के भी दाम 

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो के बड़ी खबर सामने आये है। जल्द ही महंगे होंगे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म के रिचार्ज। एचबीओ मैक्स और डिजनी प्लस जैसी...

आखिर कब सुधरेगा चीन,भारत के बाद वियतनाम की सीमाओं पर हमला 

चीन। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन । चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments