Wednesday, April 24, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय दुबई के किंग का सबसे महंगा तलाक, कोर्ट ने दिए आदेश, पत्नी...

दुबई के किंग का सबसे महंगा तलाक, कोर्ट ने दिए आदेश, पत्नी को देने पड़ेंगे 5500 करोड़ रुपए

लंदन। दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने अपनी पत्नी राजकुमारी हया से तलाक ले लिया है। इसके बदले में उन्हें लगभग 5500 करोड़ रुपये (554 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को देने होंगे।
ब्रिटेन हाईकोर्ट ने किंग शेख मोहम्मद को तलाक के लिए लगभग 5500 करोड़ रुपये राजकुमारी हया को देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि किंग को यह रकम डिवोर्स सेटलमेंट और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए देनी होगी। यह सेटलमेंट ब्रिटिश कानूनी इतिहास के सबसे बड़े सेटलमेंट में से एक है। राजकुमारी हया जॉर्डन के पूर्व राजा हुसैन की बेटी हैं।
हाईकोर्ट के जज फिलिप मूर ने अपने फैसले में कहा कि राजकुमारी हया और उनके बच्चों को आतंकवाद या फिर अपहरण जैसे खतरों से बचाने व सुरक्षा देने के लिए खास इंतजाम होने चाहिए। ब्रिटेन में उन्हें खास सुरक्षा की जरूरत होगी।
वकीलों के मुताबिक, शेख की ओर से दी जाने वाली रकम में से 2500 करोड़ रुपये (251.5 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को एकमुश्त दिए जाएंगे। उनके दोनों बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए 2900 करोड़ रुपये सिक्योरिटी के तौर पर बैंक में रखे जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के बड़े होने पर हर साल 112 करोड़ रुपये देने होंगे। राजकुमारी हया ने इस सेटलमेंट के लिए लगभग 14 हजार करोड़ रुपये मांगे थे। कानूनी जानकारों के मुताबिक, शासक द्वारा शायद ही इसके खिलाफ अपील की जाएगी।

राजकुमारी हया शेख मोहम्मद की छटवीं पत्नी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। 2004 में दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से निकाह किया था। वह 2019 में अचानक दुबई छोडक़र इंग्लैंड चली गईं। इसके बाद अपने पति पर कई आरोप लगाए। राजकुमारी ने खुद को जान का खतरा भी बताया था। राजकुमारी हया से पहले दुबई राजपरिवार की बेटी प्रिंसेस लतीफा भी चर्चा में रही थीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने दुबई में महिलाओं की स्थिति को लेकर शेख मोहम्मद पर कई आरोप लगाए थे। इसके अलावा अपने पिता पर भी उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया था।

RELATED ARTICLES

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो को महंगा पड़ेगा प्लान,बढ़ गये नेटफ्लिक्स के भी दाम 

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो के बड़ी खबर सामने आये है। जल्द ही महंगे होंगे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म के रिचार्ज। एचबीओ मैक्स और डिजनी प्लस जैसी...

आखिर कब सुधरेगा चीन,भारत के बाद वियतनाम की सीमाओं पर हमला 

चीन। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन । चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments