Tuesday, May 7, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय सुधर जाए पाकिस्तान, जरूरत पडऩे पर भारत को और भी राफेल देगा...

सुधर जाए पाकिस्तान, जरूरत पडऩे पर भारत को और भी राफेल देगा फ्रांस

पेरिस। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत को आवाश्यकता पडऩे पर अतिरिक्त राफेल युद्धक विमान देने को तैयार है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि एक ही तरह का विमान रणनीतिक साझेदारों द्वारा उपयोग करना उनके संबंधों की वास्तविक परिसंपत्ति और मजबूती को दिखाता है। भारत की यात्रा पर आईं पार्ले ने यह टिप्पणी अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से विस्तृत मुद्दों पर होने वाली वार्ता से पहले थिंकटैंक में की।
फ्रांसीसी दूतावास ने जानकारी दी थी कि कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत को निर्धारित समय पर 33 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जा चुकी है। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए अंतर सरकारी स्तर पर समझौता किया था।

कोविड के बावजूद हमने वक्त से डिलीवर किया

पार्ले ने एक सवाल के जवाब में कहा, मैं खुश हूं कि भारतीय वायुसेना राफेल विमानों से संतुष्ट है और हमें गर्व है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद हमने करार के तहत समय पर 36 विमानों की आपूर्ति की…यह उपलब्धि है। उन्होंने कहा, एक ही तरह के विमान का उपयोग करना वास्तविक परिसंपत्ति और ताकत है। मैं निश्चिंत हूं कि नयी संभावनाओं की गुंजाइश है। यदि भारत की अतिरिक्त आवश्यकता व्यक्त की गयी तो हम उसका जवाब देने को तैयार हैं।

भारत 36 और राफेल खरीदेगा?
फ्रांसीसी रक्षामंत्री ने भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमानवाहक पोत के शामिल करने की योजना को रेखांकित करते हुए संकेत दिया कि फ्रांस की पोत आधारित लड़ाकू जेट की आपूर्ति करने में रुचि है। उन्होंने कहा, हम जानते है कि विमानवाहक पोत जल्द सेवा में होगा…उसके लिए विमानों की जरूरत होगी। अगर भारत फैसला करता है तो हम कोई और राफेल (संस्करण) देने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि भारत के स्वदेश में निर्मित पहले विमान वाहक पोत विक्रांत को अगले साल अगस्त में भारतीय नौसना में शामिल करने की योजना है। फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल विमानों की पहली खेप की आपूर्ति भारत को पिछले साल 29 जुलाई को की गई थी। माना जा रहा है कि फ्रांस भारत के साथ 36 और राफेल विमानों की खरीददारी के लिए वार्ता की इच्छा जता रहा है।

RELATED ARTICLES

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो को महंगा पड़ेगा प्लान,बढ़ गये नेटफ्लिक्स के भी दाम 

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो के बड़ी खबर सामने आये है। जल्द ही महंगे होंगे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म के रिचार्ज। एचबीओ मैक्स और डिजनी प्लस जैसी...

आखिर कब सुधरेगा चीन,भारत के बाद वियतनाम की सीमाओं पर हमला 

चीन। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन । चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से...

भाऊवाला में सुंदरवन बस्ती में लगी आग, 54 झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 54 झुग्गी झोपड़ियों को अपनी...

जिलाधिकारी खुद पहुंचे जंगल की आग बुझाने

पौड़ी। मुख्यालय स्थित टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग...

दून अस्पताल में भर्ती इस्कॉन के चेयरमैन गोस्वामी महाराज का निधन

देहरादून। इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक और इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का सुबह देहरादून...

Recent Comments