Monday, May 6, 2024
Home राजनीति कांग्रेस महिला सेवादल की बैठक आयोजित

कांग्रेस महिला सेवादल की बैठक आयोजित

महिलाओं की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार: रेखा कश्यप

हरिद्वार। कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश प्रभारी रेखा कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार महिलाओं की अनदेखी कर रही है। आसमान छू रही महंगाई से महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा आज इस पर कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है। रसोई गैस, सरसों तेल, सब्जियों आदि सहित तमाम खाद्य पदार्थो के दाम दोगुने से भी अधिक बढ़ गए हैं। जिससे महिलाओं के लिए रसोई चलाना बेहद कठिन हो गया है। मॉडल कालोनी स्थित एक होटल में आयोजित कांग्रेस महिला सेवादल की बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए रेखा कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर समस्याओं का समाधान करने के साथ युवाओं, महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जाएंगे।

जिला प्रभारी रेणु रोहेला ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप्प हो गया है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। रोजगार की तलाश में उत्तराखण्ड के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। वादे पूरे करने में नाकाम रही मोदी सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए मेहनत करे।
महानगर अध्यक्ष सरिता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सर्वाधिक पीड़ित हैं। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा, रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सरिता शर्मा ने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस की रीति नीतियों का प्रचार करने के साथ सरकार की महिला विरोधी नीतियों को उजागर करें।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश समन्वयक नितिन कौशिक ने कहा कि जीरो टालरेंस की बात करने वाली डबल इंजन सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार, अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सेवादल कार्यकर्ता निरंतर अभियान चला रहे हैं।
बैठक में गीता ठाकुर, गीता जैन, चित्रा विग, दीपिका कश्यप, रेखा, निर्मल मल्होत्रा, नीलम शर्मा, रितु गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सुनीता, बबीता, सीमा चौधरी, विभाष मिश्रा, अंशुल श्रीकुंज, पराग मिश्रा, शिवम खेवड़िया, शिवा, ऋषभ, विमल, अभिषेक आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

जनता अब गुमराह होने वाली नहीं : आर्येंद्र

विकासनगर। कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षां से भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने सहसपुर की जनता...

पंजाब में कांग्रेस की प्रत्याशी लिस्ट जारी,देखिये कौन है इनमे शामिल  

पंजाब भाजपा और आप के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची...

भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,देखिये कौन बना किस जगह का प्रत्याशी  

उत्तरप्रदेश में चुनाव का माहौल काफी गर्मागर्मी का बना हुआ है इस बीच भाजपा ने कई अटकलों को दूरं करते हुए अपने प्रत्याशियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सरकार अपर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंः यूकेडी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने खनन घोटाले को उजागर करते हुए 17 अप्रैल...

पीएम के द्वारका दर्शन को ड्रामा बताना राहुल का सनातन विरोधी नया पैगामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी के समुद्र में द्वारका दर्शन को ड्रामा बताने संबंधी बयान को राहुल गांधी की...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।...

भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरीः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन ऑडिटोरियम में स्पिक मैके द्वारा आयोजित मोहिनीअट्टम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...

Recent Comments