Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड विज्ञान के साथ विकास को आगे बढ़ाने की जरूरतः रावत

विज्ञान के साथ विकास को आगे बढ़ाने की जरूरतः रावत

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के चैरास परिसर स्थित शैक्षणिक गतिविधि केंद्र में विज्ञान सर्वत्र पूज्यते टैक लाइन के तहत विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भावना विकसित करना है। मंगलवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल और मैती आंदोलन के संस्थापक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन विज्ञान, पुस्तक प्रदर्शनी व क्वीज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि भारत में विज्ञान का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिसका आधार संस्कृति और प्रकृति से है। उन्होंने कहा हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विज्ञान के साथ ही विकास को भी आगे बढ़ाना होगा। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि पूरे देश में विज्ञान सप्ताह आयोजित हो रहा है। जो विज्ञान के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण साबित होगा। कहा कि विज्ञान के बिना प्रगति की कल्पना करना असंभव है। विज्ञान से ही देश को मान और सम्मान मिला है। मुख्य वक्ता प्रो. वाईपी सुंदरियाल ने छात्रों को उदाहरणों और प्रयोगिक रूप से रोचक व्याख्यान दिए। इस मौके पर कार्यक्रम कोर्डिनेटर प्रो. प्रभाकर बडोनी, गढ़वाल विवि चैरास परिसर के निदेशक प्रो.सीएम शर्मा, प्रो. एसके गुप्ता, डा. राकेश डयोंढी, डा.सर्वेश उनियाल, डा. आलोक सागर गौतम, डा. वरूण बत्र्वाल, एमपी डोभाल आदि मौजूद थे। संचालन डा. राहुल बहुगुणा ने किया।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments