Friday, April 19, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय शिया समुदाय की तालिबान से अपील, हमारे अधिकारों की रक्षा की जाए

शिया समुदाय की तालिबान से अपील, हमारे अधिकारों की रक्षा की जाए

काबुल।अफगानिस्तान में उत्पीडऩ का सामना कर रहे शिया समुदाय ने तालिबान सरकार से अपने संप्रदाय को औपचारिक तौर पर मान्यता देने और एक समावेशी सरकार के ढांचे में शिया नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने की अपील की है।

तालिबान ने दिया है सुरक्षा का आश्वासन
अफगानिस्तान में शिया लोगों ने अपने सभी राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बोलने की स्वतंत्रता और राजनीतिक भागीदारी की सुरक्षा की अपील की है। उन्होंने शिया लोगों के लिए विशेष अदालतें बनाने की भी मांग की, जहां वे अपने कानून को लागू कर सकें।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अफगान सरकार उनकी भागीदारी के बिना समावेशी नहीं होगी क्योंकि वे अफगान आबादी का 25 फीसद हिस्सा हैं। यह अपील तब की गई है जब कई शिया नेताओं ने 26 दिसंबर को तालिबान पीएम अब्दुल कबीर के राजनीतिक डिप्टी के साथ मुलाकात की और उन्हें अफगानिस्तान में उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।
इस्लामिक स्टेट कर रहा शियाओं को टारगेट
दशकों से अफगानिस्तान के शिया समुदाय के लोगों को हिंसा में निशाना बनाया जाता है। तालिबान शियाओं को विधर्मी मानते हैं। हाल के दिनों में इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन ने भी शियाओं पर हमले किए हैं।
अगस्त 2021 में काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने शियाओं पर हमला न करने का वादा किया था। तालिबान ने अपने कार्यकाल के दौरान शियाओं को बुरी तरह से निशाना बनाया था। अबकी तालिबान ने शियाओं को आशूरा का पवित्र अवकाश मनाने की इजाजत दी है। उन्होंने शिया समुदायों में पहुंच बनाने के लिए एक शिया मौलवी को भेजा है। तालिबान नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शिया मस्जिदों का दौरा किया है।
अक्टूबर में मस्जिदों में इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन द्वारा दो आत्मघाती बम विस्फोटों में एक साथ 90 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। ऐसे में सवाल उठते हैं कि क्या तालिबान इस्लामिक स्टेट के अभियान को अफगान शियाओं के खिलाफ कंट्रोल कर पायेगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो को महंगा पड़ेगा प्लान,बढ़ गये नेटफ्लिक्स के भी दाम 

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो के बड़ी खबर सामने आये है। जल्द ही महंगे होंगे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म के रिचार्ज। एचबीओ मैक्स और डिजनी प्लस जैसी...

आखिर कब सुधरेगा चीन,भारत के बाद वियतनाम की सीमाओं पर हमला 

चीन। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन । चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनताः गौतम

देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संकल्प पत्र पार्टी की प्राथमिकता है और उसका क्रियान्वयन हर हाल मे नई सरकार पूरा करेगी। प्रदेश भाजपा...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कारः महाराज

रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होना उचित नहीं समझा। वह बाबर की मजार...

डीएम ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने...

प्रदेश में प्रचार अभियान थमा, 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में 19 अप्रैल...

Recent Comments