Saturday, July 27, 2024
Home मनोरंजन इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे ऋतिक रोशन

इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे ऋतिक रोशन

शानदार डांस, अभिनय और अंदाज के कारण इंडस्ट्री में ऋ तिक रोशन एक हरफनमौला अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व के कारण ही फैंस उनकी तरफ खींचे चले जाते हैं। आज ऋ तिक का 48वां जन्मदिन है। इस मौके को भुनाने के लिए फैंस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण ऋ तिक इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। ऋ तिक के 48वें जन्मदिन के महज कुछ घंटे पहले यह खबर जरूर उनके प्रशंसकों को निराश करेगी। एक सू्त्र ने कहा, ऋतिक इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। कोरोना के मामलों में बहुत अधिक वृद्धि हुई है और राज्य में पहले से ही आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है। इसलिए अभिनेता की जश्न मनाने की कोई योजना नहीं है।

खबरों की मानें तो ऋतिक की पूरी बिल्डिंग ही क्वारंटाइन में है, क्योंकि उनके पड़ोसी साजिद नाडियाडवाला की फैमिली हाल में कोरोना पॉजिटिव हुई है। ऋ तिक भी उसी बिल्डिंग में रहते हैं, जहां साजिद का आवास है। कहा जा रहा है कि अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं रखेंगे। ऐसी चर्चा है कि परिवार के बीच में ही सादगी से वह अपना जन्मदिन मना सकते हैं। अभिनेता के अलावा ऋ तिक एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं।
इसी बीच बॉलीवुड गलियारों से यह भी खबर आ रही है कि ऋतिक अपने जन्मदिन के मौके पर कुछ बड़ी घोषणा करने वाले हैं। इसको लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है। एक सूत्र ने बताया, ऋ तिक इस घोषणा को लेकर बहुत उत्साहित हैं और वह कुछ दिनों से इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस आश्वासन के साथ घोषणा को बेहद गुप्त रखा है कि यह उनके प्रशंसकों के दिन को बेहतर बनाएगा।

ऋतिक पिछली बार एक्शन फिल्म वॉर में दिखे थे। इन दिनों वह फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सैफ अली खान भी दिखाई देंगे। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिन्दी रीमेक है, जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन दिखाई दिए थे। ऋ तिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। वह अपनी सुपरहिट फिल्म वॉर के सीक्वल वॉर 2 में नजर आएंगे। उन्हें फिल्म कृष 4 में भी देखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

फिल्म कुत्ते में करप्ट पुलिस कॉन्स्टेबल का किरदार निभाएंगी तब्बू

बॉलीवुड में सभी का दिल अपनी अदाओं से जीतने वाली अदाकारा तब्बू को आप सभी जल्द ही एक नयी फिल्म में देखने वाले हैं।...

नो एंट्री के सीक्वल में नहीं हुई डेजी शाह की एंट्री

सलमान खान पिछले कुछ समय से नो एंट्री के सीक्वल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म...

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने नई फिल्म सेल्फी का किया ऐलान

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ड्राइविंग लाइसेंस की हिन्दी रीमेक को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments