Friday, April 19, 2024
Home मनोरंजन वेलकम 3 में फिर दिखेंगे नाना पाटेकर, अनिल और परेश

वेलकम 3 में फिर दिखेंगे नाना पाटेकर, अनिल और परेश

वेलकम सीरीज की फिल्मों ने बॉलीवुड में काफी सफलता हासिल की है। अभी तक इस सीरीज की दो फिल्में वेलकम और वेलकम बैक दर्शकों के बीच आ चुकी है। काफी समय से दर्शक इस फिल्म की अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि वेलकम 3 में एक बार फिर नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल नजर आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, वेलकम 3 में एक बार फिर नाना, अनिल और परेश की तिकड़ी नजर आएगी। खबरों की मानें तो अगले साल की दूसरी छमाही में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। एक सूत्र ने कहा, फिल्म वेलकम 3 की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के उत्तरार्ध में शुरू करने की योजना है। अनिल, नाना और परेश तीसरी फिल्म का हिस्सा होंगे।

सूत्र ने बताया कि वेलकम 3 में और भी बड़े कलाकारों को शामिल करने की प्लानिंग है। फिरोज नाडियाडवाला बड़े पैमाने पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी। अब तक आए फिल्म के दोनों भाग का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। कॉमेडी पर आधारित इस सीरीज की दोनों फिल्में लोगों को हंसाने और गुदगुदाने में सफल रही हैं। उम्मीद है कि फिल्म की तीसरी किस्त में भी मनोरंजन का भरपूर डोज होगा।
वेलकम 2007 में दर्शकों के बीच आई थी। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल, नाना और परेश के अभिनय से सजी फिल्म में जबरदस्त फन था। सभी कलाकारों ने अपने अंदाज से प्रभावित किया था। दिवंगत अभिनेता फिरोज खान भी इस फिल्म में नजर आए थे। यह उनकी आखिरी फिल्म थी। उनका 2009 में निधन हो गया था। फिल्म की कहानी 1999 में आई मिकी ब्लू आइज पर आधारित थी।

वेलकम का सीच्ल वेलकम बैक 2015 में रिलीज हुआ था। इसमें भी परेश, नाना और अनिल की तिकड़ी ने लोगों का दिल जीता था। डिंपल कपाडिय़ा, नसीरुद्दीन शाह, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा थे।
हाल में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर में अनिल की एंट्री हो गई है। वह जुग जुग जियो को लेकर भी चर्चा में हैं। अनिल फिल्म एनिमल में भी नजर आएंगे। परेश फिल्म शर्मा जी नमकीन में नजर आएंगे। यह ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने निधन से पहले काम किया था। फिल्म शहजादा से भी परेश का नाम जुड़ा है। वहीं, नाना प्रकाश राज की फिल्म तडक़ा को लेकर चर्चा में हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म कुत्ते में करप्ट पुलिस कॉन्स्टेबल का किरदार निभाएंगी तब्बू

बॉलीवुड में सभी का दिल अपनी अदाओं से जीतने वाली अदाकारा तब्बू को आप सभी जल्द ही एक नयी फिल्म में देखने वाले हैं।...

नो एंट्री के सीक्वल में नहीं हुई डेजी शाह की एंट्री

सलमान खान पिछले कुछ समय से नो एंट्री के सीक्वल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म...

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने नई फिल्म सेल्फी का किया ऐलान

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ड्राइविंग लाइसेंस की हिन्दी रीमेक को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments