```
मनोरंजन

सिद्धार्थ और कियारा अगले साल अपने रिश्ते को करेंगे ऑफिशियल?

हाल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सात फेरे लिए हैं। इससे पहले राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी रचाई थी। काफी समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की डेटिंग की खबरें भी सामने आ रही हैं। सिद्धार्थ और कियारा को मौजूदा दौर का हॉट कपल माना जाता है। फैंस इन दोनों को भी जीवनसाथी के रूप में देखना पसंद करेंगे। अब ऐसी चर्चा है कि ये दोनों अगले साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर देंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा अगले साल अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक ऐलान कर देंगे। एक सूत्र ने कहा, उनका रिलेशनशिप अभी भी प्रारंभिक अवस्था में है। फिलहाल दोनों शादी करने की स्थिति में नहीं हैं। हम सभी जानते हैं कि कैटरीना और विक्की की प्रेम कहानी का क्या हुआ। कैसे उन्होंने हम सभी को हैरान कर दिया। सिद्धार्थ और कियारा भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं।

सूत्र ने बताया कि भले ही अगले साल दोनों शादी के बंधन में नहीं बंधेंगे, लेकिन अपने प्यार का खुल्लम-खुल्ला इजहार कर देंगे। खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे के पैरेंट्स से मुलाकात कर चुके हैं। कियारा को कल रात ही सिद्धार्थ के बांद्रा स्थित आवास पर जाते हुए देखा गया था। यह पहली बार नहीं है, जब उन्हें एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। कई मौकों पर दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक रही है।
इस साल जनवरी में कियारा और सिद्धार्थ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए थे। मालदीव जाने से पहले उन्हें एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। अपनी डेटिंग की खबरों को कभी कियारा और सिद्धार्थ ने स्वीकार नहीं किया है। 2019 में फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अपने लिंकअप की अफवाहों पर खुलकर बात की थी। कियारा ने कहा था, मैं सिद्धार्थ को डेट नहीं कर रही हूं। मैं सिंगल हूं।
कियारा फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाली हैं। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण करेगी। वह भूल भुलैया में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। विक्की कौशल की मिस्टर लेले में भी वह दिखेंगी। वहीं, सिद्धार्थ फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। वह अजय देवगन अभिनीत थैंक गॉड में दिखेंगे। उन्हें वर्धन केतकर की थाडम में भी देखा जाएगा।

कियारा और सिद्धार्थ दोनों को आखिरी बार शेरशाह में देखा गया था। पहली बार दोनों रूपहले पर्दे पर एक साथ नजर आए थे। दोनों ने ही अपनी जुगलबंदी से दर्शकों की वाहवाही बटोरी थी। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक यह जोड़ी हिट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *