```
मनोरंजन

राजकुमार और भूमि की बधाई दो की रिलीज टली, 4 फरवरी को आएगी फिल्म

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म बधाई दो को लेकर गॉसिप में बने हुए हैं। हाल में ऐलान किया गया था कि उनकी यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के वीकेंड में रिलीज होगी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। फिल्म बधाई दो अगले साल 4 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। लीड कलाकार भूमि ने भी इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मेकर्स का बयान साझा किया है। मेकर्स ने अपने बयान में लिखा, फिल्म बधाई दो अब प्यार के महीने में बड़े पर्दे पर आएगी। इस फिल्म की नई रिलीज डेट 4 फरवरी, 2022 है।

हम इस फैमिली एंटरटेनर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए आपका इंतजार नहीं कर सकते। आपसे फिल्म में मिलते हैं।
मेकर्स ने अपने बयान में यह नहीं बताया है कि उन्होंने क्यों फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया है। बधाई दो का अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज और जॉन अब्राहम की अटैक से बड़ा क्लैश होने वाला था। हालांकि, अब यह क्लैश टल गई है। पृथ्वीराज अगले साल 21 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी। अटैक अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। संभवत: क्लैश को टालने के लिए यह फैसला लिया गया होगा।
राजकुमार और भूमि के अलावा फिल्म में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे और शशि भूषण जैसे अनुभवी कलाकारों की टुकड़ी भी शामिल है। इस फिल्म में पहली बार राजकुमार और भूमि स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। राजकुमार एक महिला पुलिस थाने में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। वहीं, भूमि फिल्म में एक पीटी शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। इन दोनों को एक अनोखे अवतार में देखा जाएगा।

बधाई हो में आयुष्मान खुराना को लीड रोल में देखा गया था। उनके अलावा सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी को भी मुख्य किरदारों में देखा गया था। फिल्म में एक ऐसे विषय को चुना गया था, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 221 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कहा जा रहा है कि एक बार फिर कॉमेडी का धमाल देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *